रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में एनडीए की जीत पर दी बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में एनडीए की जीत पर दी बधाई*
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। सदर स्थित संस्कृत विद्यालय सभागार में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजन संवाद में रक्षामंत्री ने बिहार में एनडीए की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है और कार्यकर्ताओं के पसीने से बिहार में यह बड़ी जीत हासिल हुई है।

3685 views