उन्नाव रेप कांड में बड़ा खुलासा-*

*उन्नाव रेप कांड में बड़ा खुलासा-*
उन्नाव के बहुचर्चित रेप व “दुर्घटना” कांड में बड़ा खुलासा हुआ है कि जिस ट्रक से पीड़िता का “एक्सीडेंट” हुआ है उसकी नंबर प्लेट पर फायनेंसर से बचने के लिए नही कालिख पोती गई थी बल्कि साजिश के तहत नंबर प्लेट पर मोबीआयल लगाया गया था।
एक टीवी चैनल ने आज उस कंपनी के मैनेजर से बात की जिसने ट्रक फायनेंस किया था, उसका कहना है कि पता नहीं ऐसा क्यों कहा जा रहा है हमारी कंपनी का ट्रक मालिक पर कोई दबाव नहीं था न ही कभी हमने उन पर कोई दबाव डाला।
मैनेजर ने कहा कि ट्रक मालिक हमारे पुराने वह अच्छे ग्राहक हैं। उन्होने हमारे यहां से तीन ट्रक फायनेंस कराये हैं। एक ट्रक की एनओसी भी जारी हो चुकी है, दो ट्रक अभी फायनेंस पर चल रहे हैं। हमने किस्त के लिए कभी कोई दबाव नहीं डाला।

1480 views