कांग्रेस विधायक लक्ष्मणसिंह ने शुक्रवार को इंदौर में कहा कि 5 बार नही 50 बार अविश्वास मत पर वोटिंग करा लो सरकार गिरने वाली नहीं है, मप्र में कांग्रेस सरकार स्थिर है।

इंदौर । पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मणसिंह ने शुक्रवार को इंदौर में कहा कि 5 बार नही 50 बार अविश्वास मत पर वोटिंग करा लो सरकार गिरने वाली नहीं है, मप्र में कांग्रेस सरकार स्थिर है। शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी विधायक तोड़ने पर विश्वास नही किया है।हमने भाजपा के किसी विधायक को नहीं तोड़ा, वे खुद हमारे पास आए थे किसी का इशारा हो या ना हो लेकिन मप्र की कांग्रेस सरकार गिरने वाली नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया की प्रदेश में यहां दो पार्टी का सिस्टम है। 109 भाजपा और 114 कांग्रेस, यह जनमत है। भाजपा के जिन विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दिया वे भाजपा में अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे थे।। *भाजपा में जाना मेरी गलती थी* लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा में जाना मेरी गलती थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का संगठन शहरों में कमजोर रहा, यह हमारी कमजोरी रही। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी की कोई भूल नही थी पार्टी ने जो दायित्व दिया उसे उन्होंने निभाया।

1355 views