भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी

ने बुधवार को महापौर सचिवालय पहुंचकर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं मुँह मीठा कर शुभकामनाएं दीं।
महापौर ने कार्यकारिणी के सदस्यों को नगर विकास और जनसेवा में सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रेरित किया तथा संगठन की नई जिम्मेदारियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

4087 views