ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में घायल श्रेयस अय्यर आईसीयू में भर्ती

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में घायल श्रेयस अय्यर आईसीयू में भर्ती*
सिडनी। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान पसली में चोट लगने के बाद सिडनी के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कैच पकड़ते समय लगी चोट के कारण उनकी पसलियों में अंदरूनी रक्तस्राव (ब्लीडिंग) हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि अय्यर को संक्रमण से बचाने के लिए 2 से 7 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें आगामी मैचों से आराम देने की संभावना है।

5360 views