*गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: गौसंवर्धन का बजट तीन गुना बढ़ाया, उज्जैन में किया गोवर्धन पूजन*
आज पूरे मध्यप्रदेश में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और गौसंवर्धन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की गौशालाओं को दी जाने वाली सहायता राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन की जाएगी। साथ ही, गौसंवर्धन बजट को 90 करोड़ से बढ़ाकर 250 करोड़ रुपये किया गया है, जिसे आने वाले वित्त वर्ष में 600 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है।
*🌿 उज्जैन में की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह 7 बजे उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि “गाय हमारी संस्कृति, कृषि और पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा है। गोवर्धन पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि प्रकृति और आत्मनिर्भरता का संदेश है।”
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के बीच गौसेवा और ग्रामीण विकास को जोड़ने की दिशा में सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया।
*🇮🇳 भोपाल में होंगे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम*
उज्जैन में पूजा के बाद मुख्यमंत्री भोपाल पहुंचंगे, जहाँ वे स्मृति दिवस परेड, गोवर्धन पर्व-संस्कृति कार्यक्रम, और स्थापना दिवस तैयारियों की समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे।
दिनभर में उनकी सौर ऊर्जा योजनाओं, राहत वितरण और भावांतर पंजीयन को लेकर भी प्रमुख बैठकें निर्धारित हैं।
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह निर्णय न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
335 views





