*2 वर्षों में 2461 छात्रों ने छोड़ा आईआईटी, करीब आधे एससी, एसटी व ओबीसी*
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संसद में बताया कि पिछले दो वर्षों में विभिन्न आईआईटी के 2461 छात्रों ने इंस्टीट्यूट छोड़ दिया। इनमें से 1,171 छात्र अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हैं। पुराने आईआईटी में सबसे ज़्यादा ड्रॉपआउट हुए जिनमें आईआईटी दिल्ली में सबसे अधिक 782 छात्रों ने इंस्टीट्यूट छोड़ा।
1456 views





