कप्तान सूर्य कुमार यादव ने भारतीय सेना को समर्पित की अपनी मैच फीस

कप्तान सूर्य कुमार यादव ने भारतीय सेना को समर्पित की अपनी मैच फीस*
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ एक और करारा संदेश दिया है। उन्होंने अपनी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया। एशिया कप की शुरुआत से ही भारत ने हर मौके पर पाकिस्तान का विरोध किया। भारतीय खिलाड़ियों ने न तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और न ही किसी तरह का कोई संबंध रखा। ग्रुप स्टेज के मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने यह जीत विशेष रूप से आर्म्ड फोर्सेस और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों को समर्पित की थी।

6365 views