आई लव मोहम्मद विवाद पर सीएम योगी ने उपद्रवियों को दी कड़ी चेतावनी*
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आई लव मोहम्मद विवाद के बाद कानपुर, उन्नाव और अन्य जिलों में हुई उपद्रव और प्रदर्शनों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए और साफ कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और जातीय संघर्ष को रोकने के भी निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और अफवाहों पर लगाम लगाने पर विशेष जोर दिया।






