मेट्रो ट्रेन ने पहली बार शहरी क्षेत्र में किया प्रवेश– हीरानगर तक हुआ सफल ट्रायल रन

*मेट्रो ट्रेन ने पहली बार शहरी क्षेत्र में किया प्रवेश– हीरानगर तक हुआ सफल ट्रायल रन*

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने इंदौर मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर पर परीक्षण कार्यों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

दिनांक 19 सितंबर 2025 को मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल/टेस्टिंग SC-03 से MR-10 स्टेशन तक किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को पहली बार मेट्रो ट्रेन का संचालन MR-10 से आगे ISBT, चंद्रगुप्त और हीरानगर स्टेशनों तक सफलतापूर्वक किया गया।

आज के ट्रायल/टेस्टिंग रन के दौरान प्रबंध संचालक श्री एस. कृष्ण चैतन्य, आईएएस स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने मालवीय नगर से बापट स्टेशन तक ट्रॉली परीक्षण भी किया तथा हीरानगर स्टेशन से SC-02 स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन द्वारा निरीक्षण किया। साथ ही इंदौर मेट्रो परियोजना के तहत विभिन कार्यों जैसे ट्रैक, सिग्नलिंग, विद्युत आपूर्ति और स्टेशन सुविधाओं की तैयारियों इत्यादि की विस्तृत जानकारी ली ।

परियोजना से संबंधित विभागों के अधिकारी, कंसल्टेंट और कॉन्ट्रैक्टर्स को इस सफल टेस्टिंग/ट्रायल के लिए बधाई दी एवं मालवीय नगर चौराहा तक जल्द ट्रायल/टेस्टिंग के लिए निर्देशित किया l साथ ही सम्पूर्ण कॉरिडोर पर शेष बचे सिविल तथा सिस्टम कार्यों को जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिए, जिससे सभी जरूरी अनुमति उपरांत आमजन को जल्द से जल्द संपूर्ण प्राथमिकता कॉरिडोर पर मेट्रो की सुविधा मुहैया करवाई जा सके ।

प्रबंध संचालक के निरीक्षण में वरिष्ठ अधिकारीगण सहित जनरल कंसल्टेंट और मेट्रो निर्माण संवेदकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

2680 views