*4 माह में ही नगर निगम का ब्यूटीफिकेशन धराशायी*
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के बाजारों के ब्यूटीफिकेशन का काम प्रारंभ किया गया था। इसके तहत जिला कोर्ट के बाहर एमजी रोड पर स्थित दुकानों के ब्यूटीफिकेशन का काम नगर निगम द्वारा कराया गया था। यहां दुकानों के बाहर लगे साइनेज को एक स्वरूप देने के लिए आकर्षक डिजाइन में तैयार किया गया था। इस का पर बड़ी राशि खर्च की गई। लेकिन काम इतना घटिया था कि मात्र चार माह में ही इस ब्यूटीफिकेशन का एक भाग धराशाही हो गया। काम करने वाले ठेकेदार पर कार्यवाही की जानी चाहिए। जो हिस्सा गिरा है वह पिछले कई दिनों से सड़क पर यूं ही पड़ा हुआ है। जिसके कारण एमजी रोड पर यातायात भी बाधित हो रहा है।
3216 views





