इंदौर पुलिस- एसएसपी पहुंची बच्चों के बीच स्कूल में और समझाया गुड टच बैड टच और दिया कैरियर गाइडेंस*

*इंदौर पुलिस- एसएसपी पहुंची बच्चों के बीच स्कूल में और समझाया गुड टच बैड टच और दिया कैरियर गाइडेंस*

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के द्वारा एंजेल हाई स्कूल थाना नगर नगर पिपलियाहाना में बच्चों के बीच जाकर बच्चों को गुड टच बैड टच के अलावा केरियर गाइडेंस भी दिया गया। ताकि बच्चे भविष्य में अच्छे कैरियर को अपना सकें और अभी से अच्छी तरह से पढ़ सके ।
ब आज श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र तिलक नगर स्थित एंजल रन स्कूल में पहुंची । जहां पर 500 से अधिक बच्चे बच्चियां मौजूद थे ।आज उन्होंने लड़कियों को *गुड टच बैड* टच कार्यक्रम के तहत बताया । किस-किस तरह उनके नजदीकी रिश्तेदार/ परिचित या आसपास रहने वाले लोग के साथ किस तरह से पेश आना है या उनके व्यवहार को किस तरह परीक्षण करना है ।उसके कई जीवंत उदाहरण दिए और यह बताया कि करीबी लोगों को लड़कियों के पास आने का अवसर मिलता है इसलिए की घटनाओं में ये लोग शामिल होते हैं । ऐसी घटनाएं रोकने के लिए तत्काल उनकी शिकायत और उनका प्रतिरोध करना आवश्यक है । साथ ही साथ श्री मिश्र ने बच्चे बच्चियों को कैरियर गाइडेंस भी दिया। यह पूछे जाने पर कि कितने बच्चे पुलिस में आना चाहते हैं ? लगभग सभी बच्चों ने पुलिस में आने के लिए अपने हाथ खड़े कर दिए । श्रीमती मिश्र ने बताया कि पुलिस की नौकरी में आने के लिए अच्छे खान-पान/ अच्छी पढ़ाई और अच्छा स्वास्थ्य बहुत आवश्यक है । इसके लिए हम ऐसी आदतों से बचें जो हमारा समय और स्वास्थ्य खराब करती है। खासतौर से बहुत छोटी उम्र में मोबाइल का इस्तेमाल । हम बचपन से ही बच्चों को मोबाइल की आदत डाल देते हैं क्योंकि ऐसा करने से बच्चे मोबाइल में व्यस्त रहते हैं और माँ बाप अपना समय अपने कामों के लिये निकाल लेते हैं । मोबाइल दिखाते हुए बच्चों को खाना खिलाते हैं इसके कारण खाने का स्वाद और हाजमा बच्चों के शरीर के अनुकूल नहीं होता । पेट तो भर जाता है परंतु उन्हें नियमित पोषण इस तरह के खान-पान से नहीं मिलता है। तेरे बचपन में मोबाइल से दूर रहें , अच्छा खानपान रखें, पढ़ाई करें और खेलकूद करें। अंत में प्रिंसिपल और बच्चों के द्वारा श्रीमती मिश्र का आभार व्यक्त किया गया।

1189 views