22 सितंबर से लागू होंगी नई जीएसटी दरें, 375 वस्तुएं और सेवाएं होंगी सस्ती

22 सितंबर से लागू होंगी नई जीएसटी दरें, 375 वस्तुएं और सेवाएं होंगी सस्ती*
जीएसटी परिषद के फैसले के बाद सोमवार, 22 सितंबर से नई दरें देशभर में लागू हो रही हैं। इससे रसोई से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों, ऑटोमोबाइल और घर बनाने के सामान तक लगभग 375 वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, कॉफी, आइसक्रीम, टीवी, एसी, वाशिंग मशीन, टूथपेस्ट, शैंपू और दवाइयों की कीमतों में कटौती होगी। सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटकर 18% हो गया है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कार और टू-व्हीलर के दाम घटाए हैं, वहीं इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने एसी व डिशवॉशर पर 1,610 से 8,000 रुपये तक कीमतें कम की हैं। अमूल ने 700 उत्पादों के दाम घटाए, दूध, घी, मक्खन सस्ते हुए। रेलवे ने भी रेल नीर बोतल की कीमत एक रुपये कम कर दी। शिकायतों के समाधान के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पोर्टल पर विशेष श्रेणी शुरू की गई है।

4087 views