अमेरिका में H-1B वीजा पर बड़ा विवाद, ट्रंप ने लगाया $100,000 शुल्क

अमेरिका में H-1B वीजा पर बड़ा विवाद, ट्रंप ने लगाया $100,000 शुल्क*
अमेरिका में एच-1बी वीजा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। व्हाइट हाउस ने खुलासा किया कि कई टेक कंपनियों ने इस साल 40,000 से ज्यादा अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी कर उनकी जगह विदेशी, खासकर एच-1बी वीजा धारकों को नौकरी दी। कई मामलों में अमेरिकी वर्कर्स को अपने विदेशी रिप्लेसमेंट को ट्रेनिंग देने तक के लिए मजबूर किया गया। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अब हर नए एच-1बी वीजा पर कंपनियों को $100,000 (करीब 83 लाख रुपये) का शुल्क देना होगा। यह नियम 21 सितंबर 2025 से लागू होगा। पहले से जारी वीजा और नवीनीकरण पर यह शुल्क नहीं लगेगा। इस फैसले का सबसे बड़ा असर भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा, क्योंकि हर साल एच-1बी वीजा पाने वालों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक होती है।

2881 views