शहर के मध्य क्षेत्र के व्यवसायिक बाजार फुटपाथ कब्जे कारोबार ओर अवैध ऑटो पार्किंग की वजह से परेशान

*शहर के मध्य क्षेत्र के व्यवसायिक बाजार फुटपाथ कब्जे कारोबार ओर अवैध ऑटो पार्किंग की वजह से परेशान*
इंदौर । नवरात्रि दीपावली ओर लग्नसरा के व्यवसायिक तैयारियों से सजाधजा मध्य क्षेत्र के बाजार राजबाड़ा गोपाल मंदिर सराफा खजुरी बाजार बर्तन बाजार सीतलामाता बाजार सहित करीब दो दर्जन से अधिक बाजारों की लगभग 3हजार से ज्यादा व्यवसायिक संस्थान अपने अपने बाजार में सड़क कब्जे फुटपाथ ओर अवैध ऑटो पार्किंग की वजह से परेशान है। बाजार के व्यवसायिक संस्थानों तक आम ग्राहक जो खरीदी करना चाहता हे लेकिन सुगमता के आभाव के चलते वह परंपरागत दुकानों तक जाने के बजाय सीधे आन लाइन की ओर डायवर्ड हो जाता है जिससे व्यापारी दुखी हे। राजबाड़ा से ही आम क्रेताजन खासकर महिलाए इन क्षेत्रों में सड़क अवरूद्धतता की वजह से दुकानदारों को अपनी समस्या बताकर आन लाइन खरीदी को समझौता मानने की बात कहती हैं। मध्यक्षेत्र के व्यवसायिक संस्थान के समक्ष धर्म संकट खड़ा हो रहा है वह अपने व्यापार ओर अपनी अस्मिता को बचाने की जंग कैसे लड़े। उसकी समस्या ओर उसके दर्द की आवाज को प्रशासन अनसुना करता है। यातायात पुलिस हो या स्थानीय थाना क्षेत्र पुलिस बंदोबस्त बल नहीं होने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। आखिर मजबूर व्यापारी क्या करे इसकी दुविधा के बीच फंसा हुआ है। शहर के जिम्मेदार आंखे बंद किए हुए हैं और व्यापारी खून के आंसुओं के साथ खड़ा है।

5896 views