समृद्धि के द्वार खोलेगा पीएम मित्र पार्क !!!
17 सितंबर को धार जिले के भैंसोला पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम के निमित्त आज आयोजन स्थल का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है
प्रधानमंत्री जी अपने जन्मदिवस पर भैंसोला में बनने वाले देश के पहले ‘पीएम मित्र पार्क’ की आधारशिला रखेंगे। साथ ही “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान” का शुभारंभ करेंगे।
बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती जी, जिला अध्यक्ष श्री नीलेश भारती जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
3082 views





