समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बिना सर्वे के नहीं होंगे घोषित: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बिना सर्वे के नहीं होंगे घोषित: अखिलेश यादव*
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी बिना सर्वे के घोषित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केवल वही उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे जाएंगे। जिनके जीतने की पूरी संभावना हो। रविवार को सपा मुख्यालय में बुलंदशहर और हापुड़ से आए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार रहें और लोगों की समस्याओं को समझें। उन्होंने आगाह किया कि भाजपा की ओर से वोट काटने की साजिश भी की जा सकती है। इसलिए सभी सपा कार्यकर्ता भाजपा के षड्यंत्रों पर लगातार नजर रखें।

3685 views