एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया*
दुबई। एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए। भारत ने जवाब में यह लक्ष्य सिर्फ 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर पूरा कर लिया। इस शानदार जीत के साथ भारत की सुपर-4 चरण में पहुंचने की संभावना लगभग पक्की हो गई है। भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला हमेशा विशेष रहता है। और इस बार भी भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।

4221 views