*इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा लोक अदालत में संपत्तिकर एवं जलकर विवादों का त्वरित निपटान*
*सरचार्ज पर 100% तक की छूट से नागरिकों को मिली बड़ी राहत*
इंदौर,नागरिकों की सुविधा और कर संबंधी विवादों के शीघ्र समाधान की दिशा में इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत को अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर निगम ने संपत्तिकर एवं जलकर के लंबित मामलों में सरचार्ज पर 100% तक की छूट प्रदान कर नागरिकों को बड़ी राहत दी। लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में बकाया प्रकरणों का त्वरित निपटान किया गया, जिससे न केवल करदाताओं को राहत मिली बल्कि राजस्व वसूली में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वयं विभिन्न ज़ोन कार्यालयों का भ्रमण कर लोक अदालत की कार्यवाही का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद किया महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक अदालत में आने वाले प्रत्येक करदाता को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए तथा लंबित प्रकरणों का निपटान प्राथमिकता से किया जाए।इस अवसर पर निरंजन सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।महापौर द्वारा सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाकर अपने लंबित कर प्रकरणों का शीघ्र निपटान करें।
5963 views





