मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बीएसएफ बस ने कुचला, मौके पर मौत

*मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बीएसएफ बस ने कुचला, मौके पर मौत*

इंदौर के एरोड्रम रोड पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, मॉर्निंग वॉक पर निकले नेतराम गोस्वामी को बीएसएफ की मिनी बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

4690 views