इंदौर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को उनके अमूल्य योगदान निरंतर परिश्रम के लिए सम्मानित किया गया।
सभा के अध्यक्ष प संजय शुक्ला ( पुर्व विधायक ) एवं प्रधानमंत्री प अनुप बाजपेयी( अन्नु), श्रीमती अर्चना सुनील अवस्थी, सुलेखा ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कान्यकुब्ज समाज के शिक्षकों का सम्मान किया गया, सभा के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दिप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत हुई। प्. कृपा शंकर जी शुक्ला, श्री ह्दयेश जी दीक्षित, श्री प्रकाश जी तिवारी, श्री उमाशंकर अग्नीहौत्री, गोविन्द अवस्थी सहित समाज के वरिष्ठ जनो के आतिथ्य में सभा के शिक्षकों को शाल, श्री फल, सम्मान पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सुरेन्द्र कुमार तिवारी, हरेराम बाजपेयी, उमेश चंन्द तिवारी, योगेन्द्र नाथ शुक्ला, सुरेन्द्र नाथ बाजपेयी, शैलजा मिश्रा, चित्रा बाजपेयी, दुर्गा नारायण तिवारी जी,स्वयं प्रकाश शुक्ला जी, गंगा प्रसाद त्रिवेदी, डा ज्ञानेश शुक्ला अशोक पांडे,श्रीमती सुधा श्री कांत पांडे, पियुष जी बाजपेयी मुकेश पांडे जी, पंकज मिश्रा सहित समाज के अनेक वरिष्ठ जन विशेष रूप से मौजूद थे। सभा कार्यकारिणी की श्रीमती राजेश्वरी तिवारी, सुरेन्द्र बाजपेयी, प्रकाश मिश्रा, रामचंद्र दुबे, डा सतीश दुबे, पुष्पेन्द्र शुक्ला ओम प्रकाश शुक्ला उमाशंकर जी चतुर्वेदी आदी पदाधिकारियों की मोजुदगी में आयोजन समिति के सतीश पाण्डेय, अनील अवस्थी , विवेक तिवारी अनील तिवारी, मनीष तिवारी ( मोनु) योगेश शुक्ला मयंक तिवारी एवं टिम द्वारा आयोजन का सफल संचालन किया गया।कार्यक्रम के उपरांत स्नेह भोज भी आयोजित था।






