*आपरेशन सिंदूर एवं पंचपरमेष्ठी सेटेलाइट की रांगोली द्वारा रचना*
पर्युषण पर्व के अंतर्गत धूप दशमी के अवसर पर इंदौर के समस्त मंदिरों में मंडल विधान रंगोली द्वारा मांडे गए एवं विभिन्न धार्मिक झांकियां निर्मित की गई सभी जैन मंदिरों में दिनभर हजारों श्रावक श्राविकाओं ने दर्शन किए, छावनी स्थित पंचायती मंदिर में 500 फीट की रंगोली द्वारा धार्मिक *ऑपरेशन सिंदूर* की रचना श्री नेमिनाथ नवरंग मंडल द्वारा की गई जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर श्री नीलेशजी कासलीवाल एवं श्री आनंदजी जैन द्वारा किया गया, अध्यक्ष एम के पैन ने बताया कि इस अवसर पर समाज अध्यक्ष श्री प्रकाश बड़जात्या, मंत्री देवेंद्र सेठी, जैनेश झांझरी, नेमीचंद लोहाडिया, दिलीप डोसी,दिलीप गोधा,अनुज जैन,सोनल जैन, सुनील बिलाला, नरेश जैन, अंकित जैन, सुरेश जैन, संगीता जैन, मोनिका जैन, शिखा जैन एवं श्रेणिक जैन आदि उपस्थित थे, रांगोली की 50 कलाकारों द्वारा 24 घण्टों में 100 किलो रांगोली से रचना की गयी, छावनी स्थित श्री अनन्तनाथ जिनालय में पंच परमेष्ठी सेटेलाइट मण्डल का निर्माण किया गया, चतुर्दशी तक इसे देखा जा सकेगा
16951 views





