*₹1,775 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद इलाहाबाद बैंक के शेयर 11% टूटे*
इलाहाबाद बैंक में ₹1,774.82 करोड़ की धोखाधड़ी सामने आने के बाद सोमवार को बीएसई पर बैंक के शेयर 11% टूटकर कारोबार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इलाहाबाद बैंक ने शनिवार को आरबीआई को बताया था कि भूषण पावर ऐंड स्टील ने उसके धन का दुरुपयोग किया और बैंकों के समूह से धन जुटाने के लिए खातों में हेराफेरी की।
1576 views





