इंदौर एयरपोर्ट से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट रवाना होने पर यात्रियों का सम्मान मालवी पगड़ी पहनाकर किया गया

इंदौर एयरपोर्ट से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट रवाना होने पर यात्रियों का सम्मान मालवी पगड़ी पहनाकर किया गया। इस फ्लाइट में 153 पैसेंजर रवाना हुए। जबकि फ्लाइट की कैपेसिटी 170 पैसेंजर्स थी।
इंदौर से दुबई और दुबई से इंदौर आने जाने का किराया काफी कम है ₹17900 का किराया रखा गया है जो काफी न्यूनतम है। इंदौर से जाने वाले यात्रियों का स्वागत मालवीय पगड़ी पहनाकर किया गया , शुभारंभ अवसर पर 2 लकी ड्रा भी निकाले गए जिसमें इंदौर दुबई इंदौर जो ट्रेवल एजेंसी ने दिया वही एयर इंडिया की तरफ से इंदौर दिल्ली लंदन का एक टिकट एयर एक कपल को दिया गया।

इंदौर से पहले इंटरनेशनल फ्लाइट अपने आप में एक माइलस्टोन साबित होगी इंदौर एयरपोर्ट आज कस्टम नोटिफाइड हो गया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से और जल्दी और भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब इंदौर से शुरू होगी सान्याल के अनुसार इंदौर से दुबई के व्यापारिक रिश्ते भी सुधरेंगे वही इंदौर से जो पेरिशेबल कार्गो है वह भी आसानी से और समय रहते पहुंच पाएगा।
पहले इंदौर से 106 फ्लाइट का आना जाना का मूवमेंट हुआ करता था लेकिन जेट एयरवेज के बंद होने के बाद कुछ फ्लाइट कब हुई थी लेकिन इस फ्लाइट के बाद एक बार फिर मुवमेन्ट बढ़ेगा।

1243 views