*सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पूर्व मंत्री अर्चना दीदी ने किया पौधारोपण*
बुरहानपुर। शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया। इस दौरान नीम, आंवला, अमरूद, निम्बू सहित अनेक पौधे लगाए।
इस मौके पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रकृति की पूजा करते हुए हम जीवन जीएं। मानव का प्रकृति के साथ संबंध उसके वर्तमान और आने वाले जीवन की दिशा बताता है। पौधों से ढेर सारा प्रेम करें और उन्हें सप्ताह में कम से कम एक बार पानी अवश्य दें। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि पौधे लगाने से धैर्य का संदेश मिलता है। क्योंकि आज लगाए हुए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर हमें फल और प्राण वायु देंगे। इसलिए भविष्य की चिंता करके अपने आंगन व आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। पौधे बादलों को अपनी ओर आकर्षित करके बारिश करवाते हैं। जो प्रकृति से स्वयं को जोड़ लेता है, ईश्वर भी उन पर खुशियां बरसाता है।
इस अवसर पर कलेक्टर राजेश कुमार कौल, महापौर अनिल भोंसले, नगर निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटिल, ज्ञानेश्वर पाटिल, रूद्रेश्वर एंडोले, सरिता भगत, राजेश भगत, मोहम्मद मर्चंेट, राजेन्द्र सलूजा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद थे।
दिनांक:- 13 जुलाई 2019
01






