पासपोर्ट सेवा दिवस पर जयशंकर ने की ई-पासपोर्ट और PSP V2.0 की शुरुआत

पासपोर्ट सेवा दिवस पर जयशंकर ने की ई-पासपोर्ट और PSP V2.0 की शुरुआत*
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर भारत और विदेश के पासपोर्ट अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP) 2.0 और ई-पासपोर्ट सेवाओं की देशव्यापी शुरुआत की घोषणा की। जयशंकर ने बताया कि 2014 में जहां 91 लाख पासपोर्ट जारी हुए थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 1.46 करोड़ हो गई है। उन्होंने ई-पासपोर्ट को यात्रा में आसानी और इमिग्रेशन प्रक्रिया में तेजी लाने वाला बड़ा कदम बताया। पासपोर्ट सत्यापन के लिए एमपासपोर्ट पुलिस एप और 10 नए पासपोर्ट सेवा केंद्रों की भी शुरुआत की गई है, जिससे सेवाएं अब देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।

1876 views