25 जून को इंदौर में होगा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का अवॉर्ड समारोह
– देशभर के वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर्स होंगे सम्मानित, वरिष्ठ राजनेता, न्यायाधीश, IAS-IPS अधिकारी और समाजसेवी होंगे सम्मानित
– मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र शामिल होंगे
इंदौर – वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह 25 जून को इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।इस गरिमामयी समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ IAS, IPS अधिकारी, समाजसेवी, शिक्षाविद्, कलाकार और संस्थानों व वर्ल्ड रिकॉर्डधारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, विज्ञान, नवाचार, सामाजिक सेवा, संस्कृति व अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां दर्ज की हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव कोकजे, पूर्व राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शामिल होंगे। इस अवसर पर अनेक विशिष्टजन भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें शामिल हैं न्यायमूर्ति विजय शुक्ला, न्यायाधीश, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर, पद्मश्री अनुप जलोटा, सुप्रसिद्ध भजन गायक, डॉ. वरुण कपूर (IPS), विशेष पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश, डॉ. रवि भगत (IAS), प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री पंजाब व शंकर लालवानी, सांसद, इंदौर। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के CEO एडवोकेट संतोष शुक्ला ने जानकारी दी कि यह आयोजन मानवता की सेवा, नवाचार, सामाजिक सुधार और वैश्विक प्रेरणा को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह समारोह उन व्यक्तित्वों को समर्पित है जिन्होंने सीमाओं के परे जाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
1407 views





