-सगाई संबंध करने में आ रही अड़चनें एवं उनका समाधान
-करियर, पदोन्नति, उच्च शिक्षा के लिए विवाह को टालें नहीं
अ भा श्वेताम्बर जैन महिला संघ द्वारा 75 महिला संघ को ” उच्च शिक्षित एवं प्रोफेशनल को सगाई संबंध करने में आ रही अड़चनें एवं उसका समाधान खोजने के लिए टास्क दिया गया ।जिसके पुरस्कार मुख्य अतिथि वीरेन्द्र कुमार जैन एवं पारस जैन ने देते हुए कहा कि शादी को परियोजना या रेज्युम की तरह ट्रीट न करें,यह एक जीवनसाथी चुनने की बात है, सहकर्मी नहीं।विवाह करने के पश्चात भी उच्च शिक्षा के साथ करियर बनाया जा सकता है ।
इसके लिए महिला संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन मैट्रिमोनियल मिट एक बेहतरीन सोल्यूशन है जिसमें समय और पैसे की बचत के साथ जीवन साथी को समझने और चुनने का बेहतरीन अवसर देश विदेश में प्राप्त होता है ।
प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष विजया अजय जैन ने दिया ।प्रथम पाँच पुरस्कारों की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष रेखा जैन द्वारा की गई । विजेता रहे अनूपनगर महिला संघ, सिलिकॉन सिटी महिला संघ, नवग्रह महिला संघ, सुदामानगर महिला संघ और अजीतनाथ महिला संघ ।
अतिथियों का स्वागत सचिव वंदना जैन,पूजा जैन , सुशीला बेताला ने किया।
इस आडियो विडियो टास्क चर्चा प्रमुख बातें- कुछ लोगों के लिए करियर, पदोन्नति, विदेश जाना या उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देना इतना महत्वपूर्ण होता है कि वे विवाह को एक बाधा के रूप में देखने लगते हैं।
इस कारण वे विवाह को टालते रहते हैं या उसकी आवश्यकता ही महसूस नहीं करते।
स्पष्ट प्राथमिकताएँ तय करें
आपके लिए जीवनसाथी में क्या अधिक महत्वपूर्ण है — शिक्षा, सोच, संस्कार या केवल डिग्री?
“परिपूर्ण” जीवनसाथी की तलाश में न रहें, बल्कि “सार्थक” रिश्ता बनाने पर ध्यान दें।
तर्क और भावना का संतुलन रखें
रिश्ता केवल लॉजिक पर आधारित न हो, उसमें भावनाएँ, मूल्यों और आपसी आकर्षण को भी स्थान दें।
अनुकूलता को केवल डिग्री, वेतन या भाषा से न तौलें।
आभार सुशीला बेताला ने व्यक्त किया। संचालन पूजा जैन ने किया ।






