*अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन का 31 वा स्थापना दिवस समारोह का विशाल आयोजन*

*निशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न*।
इन्दौर –
अ. भा.जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि.) का 31 वा स्थापना दिवस पार्श्व आरोग्यम मनोरमा गंज, इंदौर के सभागार में शनिवार 7 जून 2025 को मानव सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
महामंत्र नवकार के मंगलाचरण से प्रारंभ हुए समारोह में दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर शोभा जैन, संरक्षक श्री राजेंद्र सुराणा, डा नरेंद्र धाकड़ संस्थापक अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार जैन,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश भटेवरा,श्री राजेंद्र जैन,श्री संजय नाहर,कार्याध्यक्ष सी ए नरेंद्र भंडारी,मार्गदर्शक डा शरद डोसी ममहासचिव श्रीमती किरण सिरोलिया,श्री अरिहंत जैन,मानव सेवा कमेटी चेयरमैन श्री विनोद जैन,चिकित्सा कमेटी चेयरमैन श्री रूपेंद्र नरेलिया चीनू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रितेश कटकानी,आदि ने किया।
स्वागत उद्बोधन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन ने देते हुए 30 साल के इस सफर को बेमिसाल बताया और सभी पूर्व अध्यक्षों सहित सभी ग्रुपों के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री जिनेश्वर जैन ने कहा की आने वाले समय में हम मिलकर और अधिक काम करेगे। फेडरेशन के माध्यम से सामाजिक समरसता, आमोद प्रमोद,धार्मिक तीर्थों की यात्राओं के साथ आपसी मैत्री और साहचर्य को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आने वाले समय में फेडरेशन का विस्तार ओर अधिक करने का लक्ष्य रखा।
श्री जिनेश्वर जैन ने उन सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जिन्होंने फेडरेशन को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किया।
फेडरेशन केमानव सेवा कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन सी ए विनोद जैन ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन के नेतृत्व में पूरे राष्ट्र में लगभग 82 ग्रुपों ने अपने अपने क्षेत्रों में विभिन्न मानव सेवा,जीव दया के कार्य संपन्न किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र सुराणा ने फेडरेशन के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि मानव सेवा के पुनीत कार्यो की पर्याय बन चुकी फेडरेशन को अब स्थायी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रदान की।
संस्थापक अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार जैन ने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध कराया और कहा की यह वर्ष सभी को मिलकर काम करने का है। उन्होंने स्थापना दिवस पर सभी के लिए शुभ भाव व्यक्त किए।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन,श्री प्रकाश भटेवरा,श्री संजय नाहर ने सभी को शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अरबिंदो हॉस्पिटल के सहयोग से संपन्न हुआ जिसका उद्घाटन फेडरेशन के संरक्षक सेवाभावी श्री राजेंद्र सुराणा ने फीता काटकर किया।अरबिंदो हॉस्पिटल के वरिष्ट डॉक्टर्स के मार्गदर्शन में आधुनिक मशीनों द्वारा विभिन्न रोगी की निशुल्क जांच की गई जिसमे सैकड़ों रोगियों की जांच कर उचित परामर्श एवम दवाई प्रदान की गई।
फेडरेशन के स्थापना दिवस पर केक सेरेमनी की गई और आपसी मैत्री साहचर्य के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय चेयरमैन प्रभात चोपड़ा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल जैन,बैंकिंग सलाहकार कमेटी चेयरमैन विनोद मेहता,बिजनेस डेवलपमेंट कमेटी चेयरमैन बिंदिया मेहता, बी टू बी कमेटी के मुख्य संयोजक आशीष धारीवाल,विकास हुंडिया, डा अतुल नाहर,मनोज जैन,गगन जैन,संध्या छाजेड,आशीष पारिख,सुविधि जवेरी,अजित जैन सहित अनेक सदस्य सम्मिलित हुए।
आभार महासचिव श्री अरिहंत जैन ने माना एवम संचालन महासचिव श्रीमति किरण सिरोलिया ने किया।
1876 views





