ईद-उल-अजहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

*ईद-उल-अजहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व समाज में सद्भाव और भाईचारे को प्रेरित करे तथा शांति के ताने-बाने को और मजबूत बनाए। सभी देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।” ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, त्याग, बलिदान और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है। देशभर में इस मौके पर मुस्लिम समुदाय द्वारा विशेष नमाज अदा की जाती है और पारंपरिक रूप से कुर्बानी दी जाती है। प्रधानमंत्री का यह संदेश देश में शांति और सौहार्द की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

1541 views