चाउमीन खाने के बाद फट गए फेफड़े*

*चाउमीन खाने के बाद फट गए फेफड़े*

हरियाणा के यमुनानगर जिले में चाउमीन और उसके साथ सॉस मिलाकर खाने से साढ़े तीन साल के एक बच्चे की जान पर बन आई. उसने चाउमीन में सॉस अधिक डाल लिया. चाउमिन और सॉस खाने से उसके फेफड़े फट गए. परिजन बच्चे को लेकर अस्पतालों की ठोकरें खाते रहे, लेकिन सब ने जवाब दे दिया. अंत में वो बच्चे को एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां काफी मशक्‍कत के बाद डॉक्‍टरों ने उसकी जान बचाई. उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा. वह 23 दिनों से अस्‍पताल में भर्ती था और अब डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी है.

*चाउमीन में होता है खतरनाक एसिड का इस्तेमाल*
डॉक्टर गाबा ने बताया कि चाउमीन में स्वाद के लिए खतरनाक एसिड का इस्तेमाल काफी नुकसानदेह है. इस एसिड से न केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है बल्कि कई बार लिवर और किडनी डैमेज होने का भी खतरा होता है.

1672 views