*सदन में धार्मिक नारेबाज़ी की अनुमति नहीं दूंगा: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला*
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा है कि वह सदन में सांसदों को धार्मिक नारेबाज़ी करने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि संसद नारेबाज़ी, प्लेकार्ड दिखाने या वेल में आने की जगह नहीं है और वह नियमों के तहत सदन चलाएंगे। दरअसल, सांसदों द्वारा शपथ लेने के दौरान सदन में ‘जय श्री राम’ व ‘अल्लाह-हू-अकबर’ जैसे नारे लगे थे।
1647 views





