प्रधानमंत्री वर्चुअली करेंगे इंदौर मेट्रो का शुभारंभ ।
इंदौर।भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती के अवसर पर 31 मई को सुबह 10:30 बजे गांधीनगर स्थित “देवी अहिल्या टर्मिनल” पर मातृशक्ति को समर्पित विशेष कार्यक्रम मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में इंदौर मेट्रो ट्रेन का वर्चुअली विधिवत शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर विशेष रूप से केंद्रीय नगरीय विकास मंत्री श्री तोखन साहू, मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेंद्र हार्डिया,श्री मधु वर्मा, सुश्री उषा ठाकुर श्री मनोज पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जीराती, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार आदि उपस्थित रहेंगे।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि इंदौर शहर के प्रत्येक वार्ड से 100 महिलाएं इस ऐतिहासिक आयोजन में पहुंचेंगी, विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी ने शहर की विभिन्न समाज व वर्गों की नेतृत्व करता बहनों को विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली प्रतिष्ठित मातृशक्ति को आयोजन में आमंत्रित किया है।






