प्रधानमंत्री मोदी की विदेशी उत्पादों से परहेज की अपील का समर्थन करते हुए प्रवीन खंडेलवाल का दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी की विदेशी उत्पादों से परहेज की अपील का समर्थन करते हुए प्रवीन खंडेलवाल का दिया संदेश*
भाजपा सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशी उत्पादों से परहेज की अपील का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह अपील सिर्फ अर्थव्यवस्था की नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान, आर्थिक स्वतंत्रता और स्थानीय व्यापारियों के सशक्तिकरण की ओर कदम है। खंडेलवाल ने सिंगल विंडो व्यवस्था और नियमों के बोझ को कम करने पर जोर देते हुए कहा कि विदेशी वस्तुओं पर ड्यूटी बढ़ाकर भारतीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनियों पर विदेशी सामान की बिक्री पर नियंत्रण की भी मांग की। खंडेलवाल ने उपभोक्ताओं से भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया और कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को एक राष्ट्रीय आर्थिक रणनीति बनाना होगा। उनका कहना है कि यदि हर भारतीय स्वदेशी उत्पादों को अपनाए, तो देश में नई आर्थिक क्रांति संभव है।

1876 views