शाहनवाज हुसैन ने कहा- बिहार चुनाव में नीतीश कुमार होंगे मुख्यमंत्री; जातिगत गणना है मोदी का मास्टर स्ट्रोक

शाहनवाज हुसैन ने कहा- बिहार चुनाव में नीतीश कुमार होंगे मुख्यमंत्री; जातिगत गणना है मोदी का मास्टर स्ट्रोक*
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। एनडीए पूरी तरह से नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा। उन्होंने नीतीश के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।शाहनवाज ने पाकिस्तान की साजिशों को बेनकाब करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बताया और विपक्ष पर सेना और प्रधानमंत्री पर भरोसा न करने के आरोप लगाए।वक्फ संशोधन कानून को लेकर भी उन्होंने कहा कि कोई भी वक्फ संपत्ति हड़पी नहीं जाएगी और कुछ लोग मुसलमानों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। जातिगत जनगणना को लेकर उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी का मास्टर स्ट्रोक बताया जो हर वर्ग को साथ लाने में मदद करेगा।

2345 views