अमित शाह बोले- मोदी का शासन स्वर्णिम इतिहास, भारतवासी होना बना गर्व की बात

अमित शाह बोले- मोदी का शासन स्वर्णिम इतिहास, भारतवासी होना बना गर्व की बात*
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्षीय कार्यकाल देश के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। माधवबाग लक्ष्मीनारायण मंदिर की 150वीं वर्षगांठ पर उन्होंने कहा, “गुजरात का बेटा मोदी देश की ताकत बना है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुश्मनों को जवाब दिया और भारत का पासपोर्ट अब दुनिया में सम्मानित है।”शाह ने अयोध्या में राम मंदिर और काशी कॉरिडोर को मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम बताया। इस मौके पर उन्होंने वीडी सावरकर द्वारा लिखे गीत अनादि मी, अनंत मी को पहला छत्रपति संभाजी महाराज राज्य प्रेरणा गीत पुरस्कार भी प्रदान किया, जिसे सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने ग्रहण किया।

1474 views