*मुज़फ्फरपुर के अस्पताल पहुंचे बिहार सीएम नीतीश का हुआ विरोध, लगे वापस जाओ के नारे*
बिहार के मुज़फ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) में हालात का जायज़ा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। अस्पताल के बाहर मौजूद लोगों ने ‘मुर्दाबाद’ और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। गौरतलब है कि ज़िले में दिमागी बुखार (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) से मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है।
1191 views





