245% टैरिफ के बाद नरम पड़े ट्रंप, चीन से बेहतर व्यापार समझौते की जताई उम्मीद

245% टैरिफ के बाद नरम पड़े ट्रंप, चीन से बेहतर व्यापार समझौते की जताई उम्मीद*
245 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते को लेकर नरम रुख अपनाया है। उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका और चीन के बीच जल्द एक बेहतर समझौता हो सकता है। व्हाइट हाउस में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि “हमें चीन के साथ एक बहुत अच्छा सौदा करने की उम्मीद है।” ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका को यूरोपीय संघ सहित अन्य देशों से टैरिफ को लेकर समझौता करने में कोई खास परेशानी नहीं होगी। वहीं, चीन ने कहा है कि वह टैरिफ युद्ध नहीं चाहता लेकिन इससे डरता भी नहीं है। चीन ने अमेरिका पर टैरिफ युद्ध की शुरुआत करने का आरोप लगाया और कहा कि वह अपने वैध अधिकारों की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाता रहेगा। ट्रंप ने रोम यात्रा का निमंत्रण भी स्वीकार किया है और भविष्य में यूरोपीय नेताओं से मिलने की बात कही है।

3283 views