*महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी को भेंट की “दंड से न्याय तक
“*
*इंदौर:* आज, इंदौर में एक महत्वपूर्ण साहित्यिक भेंट हुई, जहाँ जानी -मानी शख्सियत प्रवीण कक्कड़ ने परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामी जी महाराज के पावन सान्निध्य में पहुँचकर अपनी कृति, “दंड से न्याय तक” सादर समर्पित की।
यह भेंट एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहाँ श्री कक्कड़ ने स्वामी जी को अपनी पुस्तक के मुख्य विचारों और प्रेरणा के स्रोतों से अवगत कराया। स्वामी जी ने पुस्तक में व्यक्त किए गए विषयों में गहरी रुचि दिखाई और श्री कक्कड़ के इस साहित्यिक प्रयास की सराहना की।






