ग्लास धारियों पर बरसी विधायक ठाकुर बोली..जो लोकतंत्र बेचेगा पक्का अगले जन्म में भेड बकरी उट कुत्ता बनेंगे

ग्लास धारियों पर बरसी विधायक ठाकुर बोली..जो लोकतंत्र बेचेगा पक्का अगले जन्म में भेड बकरी उट कुत्ता बनेंगे

महू।
महू के पास ग्राम हासलपुर में एक आयोजन के दौरान क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर ने मंच से लोकतंत्र को लेकर अपना एक बयान दिया है।
जिसमें उषा ठाकुर कहते हुए दिखाई दे रही है कि
लोकतंत्र बहुत महत्वपूर्ण है हजार पांच सौ रुपए मिट मटन इससे किसी का काम चलने वाला नहीं है। राष्ट्र बहुत उपर है लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सबको काम करना है भाजपा ने लाड़ली बहना किसान सम्मान निधी जेसी योजना से हजारों रुपए खाते में आते हैं, उसके बाद भी हजार पांच सौ रुपए में वोट बिक जाए उसके लिए मनुष्य के लिए डूब मरने की बात है। मे तो बहुत खराब बात कहती हूं जिसके लिए दादा टोकते है की दीदी इतना बुरा मत बोला कर ..तो मेने कहा सच तो कहना पड़ेगा लोकतंत्र में हम वोट डालने जाते हैं कोई देखता है क्या आप अकेले होते हैं और परमात्मा होते हैं और किसी ने कुछ ले भी लिया हो तो अपना इमान मत गंवाओ वोट बस भाजपा को करें जो राष्ट्र धर्म की सेवा कर रही है। जिसने बयमानी करी ग्लास धारी के पैसे लेकर, साड़ियां लेकर दारु लेकर जो तटस्ट हुए वह सब अपनी डायरी में लिख लेना पक्का अगले जन्म में भेड बकरी उट कूत्ते बनेगे जों लोकतंत्र बेचेगा यही बनेगा पक्का भगवान से मेरी सिधी बातचित है भरोसा रखना मेरा ठिक है।

1608 views