इन्दौर से गांवो मे होकर सीटी बस मे सवार मंत्री सिलावट ने सांवेर तक सफर कर बस शुरुआत की।
टोडी-मांगलिया/पिछले करीब आठ वर्षो से मांगलिया से लगाकर सांवेर तक पहुचने का कोई साधन नही था।क्षेत्रीय विधायक के प्रयासो से इन गांवों मे अब सीटी बस की शुरुआत प्रारंभ होने से इधर के ग्रामिणो मे एक बार फिर खुशी की लहर है।रविवार को सुबह 11 बजे इन्दौर गीता भवन स्थित सीटी बस कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने बस को हरी झंडी दिखाकर इन्दौर-मांगलिया व्हाया सांवेर रूट के लिए सीटी बस का शुभारंभ किया गया।मंत्री सिलावट ने बस कंडक्टर को 500 का नोट देकर टिकट खरीदा और बस मे इन्दौर से सवार हुए। गांव-गांव पहुचने पर ग्रामिणो ने मंत्री सिलावट का जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।इन्दौर से मांगलिया से सांवेर के लिए रोजाना सुबह 8 बजे से दो सीटी बस चलेगी।एक बस दिन मे इन्दौर, मांगलिया, सांवेर के चार चक्कर लगाएगी।एक बस का सांवेर रात्रि मे तो दूसरी का इन्दौर मे विश्राम होगा।
1255 views





