*अनंतनाग आतंकी हमला: देवास के संदीप यादव शहीद, CM कमलनाथ ने व्यक्त की संवेदना*
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवानों में से एक देवास जिले के कुलाला गांव के संदीप यादव भी शहीद हो गए.गरीब किसान परिवार के संदीप सीआरपीएफ की 116 वीं बटालियन में तैनात थे.जिस इलाके में हमला हुआ वहां सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन की ब्रावो कंपनी और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम को पिकेट ड्यूटी पर तैनात किया गया था.
*सीएम का संदेश*
*मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं*.कमलनाथ ने कहा,’कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में मध्यप्रदेश के देवास जिले के वीर सपूत संदीप यादव भी शहीद हुए हैं.उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, उन्होंने देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपनी शहादत दी है.’
कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा,वीर सपूत संदीप यादव के परिवार के साथ पूरी सरकार खड़ी है. शहीद के परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के साथ पूरी मदद की जाएगी.
*शहीदों के नाम*
1-कॉन्सटेबल संदीप यादव-देवास, एमपी
2. एएसआई- रमेश कुमार, झझ्झर, हरियाणा
3- ASI -नीरद शर्मा,नलबारी-असम
4-कॉन्सटेबल- सतेन्द्र कुमार, मुज़फ्फर नगर, यूपी
5. कॉन्सटेबल-महेश कुमार कुशवाह, गाज़ीपुर, यूपी
घायलों में एसएचओ अनंतनाग अरशद अहमद की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर ले जाया गया है. जबकि केदार नाथ, राजेंद्र सिंह का अनंतनाग के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. हमले में 18 साल की एक स्थानीय महिला भी घायल हुई है, जिसकी पहचान स्नोबर जैन के तौर पर हुई है.






