चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया से 2023 विश्व कप फाइनल की हार का लिया बदला

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया से 2023 विश्व कप फाइनल की हार का लिया बदला*
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है और 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 11 गेंद शेष रहते 264 रनों का लक्ष्य हासिल किया। विराट कोहली ने 84 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। जीत के बाद टीम इंडिया ने जोरदार जश्न मनाया, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया। स्टेडियम में ‘वंदे मातरम्’ गूंजा और खिलाड़ियों ने गले लगकर खुशी जताई। अब फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा।

2613 views