दिल्ली स्टेशन पर मरने वालों में से आधे बिहारी

दिल्ली स्टेशन पर मरने वालों में से आधे बिहारी*
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए हैं। मरने वाले 18 में से 10 लोग बिहार से ही हैं। इनमें समस्तीपुर तीन, नवादा के दो, पटना, वैशाली, बक्सर और सारण के एक-एक लोग शामिल हैं। वहीं एक महिला भी बिहार की मूल निवासी हैं। लेकिन, वह दिल्ली में ही रहती थीं। भगदड़ में मरने वालों में छह महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।

2546 views