इस रेलवे स्‍टेशन पर भी आधी रात में भगदड़ जैसे हालात

इस रेलवे स्‍टेशन पर भी आधी रात में भगदड़ जैसे हालात*
महाकुंभ जाने के लिए भीड़ का रेला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले शनिवार की तरह की इस बार भी सेंट्रल रेलवे और बस स्टेशन पर आधी रात के बाद भीड़ उमड़ पड़ी। हालातों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रात 12 बजे सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए करीब 50 हजार और बस स्टेशन पर करीब दस हजार की भीड़ जमा थी।भारी भीड़ के चलते रेलवे स्टेशन पर कई बार भगदड़ जैसे हालात नजर आए। यह देखकर रेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले रहे। वहीं अचानक भीड़ बढ़ने के बीच चौरीचौरा एक्सप्रेस जब शाम पांच बजे प्लेटफार्म सात पर आई तो लोग बैठने के लिए दौड़ पड़े। ट्रेन पर चढ़ने को लेकर आपस में मारपीट हो गई। यात्रियों ने एसी कोच के दरवाजे बंद कर लिए, जिससे घंटे भर ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही।

1608 views