श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली की अल्पसंख्यक योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांति कुमार जैन

इंदौर। श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली की अल्पसंख्यक योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांति कुमार जैन ने करही जैन बैंक के डायरेक्टर एवं महेश्वर तहसील पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष विशाल बागमार को योजना के लिए मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है । श्री बागमार पिछले बारह वर्षों से कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समाजसेवा करते आ रहे है एवम राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अनेक पदों पर रहकर कार्य किया है ।
योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांतिकुमार जैन ने श्री बागमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको जैन समाज़ को अल्पसंख्यक योजनाओं की जानकारी देना है। जानकारी के अभाव में जैन समुदाय बहुत सी योजनाओं का लाभ नही ले पा रहे है और अनेक योजनाओं से वंचित है । उन्हें सही जानकारी मिल सके तो उसका लाभ जैन समुदाय को मिल सकेगा ।

1876 views