कृषि मंत्री शिवराज सिंह का दावा – किसानों के लिए मोदी सरकार ने किया ऐतिहासिक कार्य*
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने राज्यसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए वो किया है, जो पिछली सरकारें नहीं कर पाईं। उन्होंने बताया कि सरकार ने उत्पादन लागत पर 50% लाभ जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया, जबकि यूपीए सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से इनकार कर दिया था। शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए छह सूत्री रणनीति बनाई है, जिसमें उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना, नुकसान की भरपाई, फसलों के वाजिब दाम, विविधिकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक 10,000 से अधि एफपीओ बनाए गए हैं, जिससे किसान संगठित होकर अपनी उपज की मार्केटिंग और ब्रांडिंग कर सकते हैं। ई-नाम पोर्टल की चर्चा करते हुए मंत्री ने बताया कि एक करोड़ किसान इस पर पंजीकरण करा चुके हैं और इसके जरिए अपनी उपज को देशभर में किसी भी मंडी में बेच सकते हैं।






