भारत में हाइड्रोजन ट्रेन पर तेज़ी से काम, जल्द शुरू होगी पहली ट्रेन

भारत में हाइड्रोजन ट्रेन पर तेज़ी से काम, जल्द शुरू होगी पहली ट्रेन*
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन विकसित करने के लिए एक अत्याधुनिक परियोजना पर तेजी से काम कर रही है। यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और शक्तिशाली ट्रेनों में शामिल होगी और पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगी। इसके साथ ही हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण और वितरण के लिए भी बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, वैष्णव ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) में 640 वंदे भारत कोच बनाए गए हैं, जबकि कपूरथला रेल कोच फैक्टरी (RCF) को 320 कोच तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की आधुनिक और सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों में शामिल हैं, जो यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करती हैं

1675 views