दिल्ली में खिला ‘कमल’, इन 7 फैक्टर्स की वजह से BJP ने 27 साल बाद किया राजधानी पर कब्जा*
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सभी 70 सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती जारी है। इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक के रुझानों में 40 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए हैं।वहीं, 30 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) आगे चल रही है। हालांकि ये फाइनल नतीजे नहीं हैं। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 साटों का है।अब तक भाजपा का 27 वर्ष का वनवास खत्म होता दिख रहा है। वहीं सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी बहुमत तक नहीं पहुंचती दिख रही है। मुख्यमंत्री आतिशी सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं।






