केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा आरोप : आप उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश*
दिल्ली में सियासी सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर उनके उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा अब तक 16 आप उम्मीदवारों से संपर्क कर 15-15 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दे चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को 55 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं, तो उन्हें उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है इस बीच AAP ने आज अपने सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक बुलाई, जिसमें अरविंद केजरीवाल ने नेतृत्व किया। वहीं, आप उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने भी दावा किया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वोटों से नहीं, बल्कि विधायकों को तोड़कर सरकार बनाने की रणनीति अपना रही है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से सतर्क रहने और भाजपा से मिलने वाले फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग करने की सलाह दी।






